रांची में खुलेगा 5 स्टार होटल ताज, जमीन की लीज प्रक्रिया पूरी..नवंबर में हो सकता है शिलान्यास

Share

RANCHI : राजधानी रांची में विश्व प्रसिद्ध ताज होटल खुलने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। 28 जुलाई को नगर विकास विभाग ने होटल ताज के निर्माण के लिए ज़मीन की लीज प्रक्रिया पूरी कर ली। यह रजिस्ट्री कार्य दोपहर 12 बजे के करीब संपन्न हुआ, जिसमें नगर विकास विभाग के अधिकारी और ताज ग्रुप के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

60 वर्षों के लिए दी गई लीज, सरकार को मिला 4.20 करोड़ का राजस्व

ताज होटल को 60 वर्षों के लिए लीज पर 6 एकड़ ज़मीन दी गई है, इस लीज के बदले ताज ग्रुप ने राज्य सरकार को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान किया है। होटल ताज का निर्माण राजधानी के धुर्वा क्षेत्र में, स्मार्ट सिटी के कोर कैपिटल जोन में किया जाएगा। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आलीशान होटल में 200 कमरे होंगे, निर्माण कार्य चार वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।

हाई-एंड सुविधाओं से लैस होगा होटल

मिली जानकारी के अनुसार होटल की ऊंचाई लगभग 27 मीटर होगी और यह 40 प्रतिशत ग्राउंड कवरेज में बनाया जाएगा। होटल परिसर में बैक्वेट हॉल, वेलनेस सेंटर, स्विमिंग पूल और गार्डन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार को उम्मीद है कि होटल शुरू होने के बाद रांची में करीब 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। गौरतलब है कि 24 जुलाई 2024 को झारखंड सरकार और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के बीच होटल ताज की स्थापना को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टी. वी. नरेंद्रन मौजूद थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728