2 मई से इंटर-मैट्रिक विशेष और कम्पार्टमेंटल परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा, सख्त नियम, देर से आने पर कार्रवाई तय

Share

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का आयोजन 02 मई से दो पालियों में शुरू किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी जिलों के डीएम, एसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने सख्त नियम लागू करते हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है, जबकि मुख्य गेट परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

देर से आने या जबरन प्रवेश करने पर संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्षों के लिए निष्कासित कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक, स्मार्ट या मैग्नेटिक घड़ी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सभी परीक्षार्थियों की दो स्तर पर जांच होगी और हर 25 छात्रों पर एक वीक्षक तैनात रहेगा।

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और धारा 163 लागू रहेगी। इंटर परीक्षा में कुल 70,293 परीक्षार्थी 120 केंद्रों पर शामिल होंगे, जबकि मैट्रिक परीक्षा में 68,615 परीक्षार्थी 159 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक की सुविधा और प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा संचालन के लिए कंट्रोल रूम 15 मई तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय रहेगा, जहां किसी भी समस्या का समाधान किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930