15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Share

मैनचेस्टर: बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सचिन तेंदुलकर का करीब 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इसके साथ ही वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस समय सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन थी।

वैभव सूर्यवंशी ने केवल सचिन का ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल (पुरुष और महिला) सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

इससे पहले महिला क्रिकेट में यह उपलब्धि शेफाली वर्मा के नाम थी। शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में 24 सितंबर 2019 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।

वैभव के इस ऐतिहासिक डेब्यू ने भारतीय क्रिकेट को एक नया युवा सितारा दिया है। बिहार के समस्तीपुर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की उपलब्धि पर क्रिकेट जगत और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930