12 दिनों बाद ओमान से रांची पहुंचा प्रदीप महतो का शव

Share

हजारीबाग: हज़ारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबर पंचायत के बंदखारो निवासी पुषण महतो के 24 वर्षिय पुत्र प्रदीप कुमार महतो का शव 12 दिनों बाद सोमवार को विमान से रांची पहुंचा।बता दें कि प्रदीप कुमार महतो की मौत ओमान में पिछले 18 मार्च को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इसी दौरान इलाज कराकर पैदल अपने कैंप वापस लौट रहे थे।सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वह जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी में काम कर रहे थे।वही प्रदीप कुमार महतो का शव को लेने प्रवासी श्रमिक हित में कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली रांची एयरपोर्ट पहुंचकर संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बहुत प्रयासों के बाद उनके परिजनों को 40 लाख रुपये का बीमा और सहायता राशि दिलाने पर सहमति बनी है।उन्होंने कहा कि हजारीबाग,गिरिडीह एवं बोकारो जिले के बड़ी संख्या में श्रमिक देश-विदेश में कार्यरत हैं।ऐसे में उनके साथ आए दिन अनहोनी के बाद शव लाने की पीड़ा और मुआवजा एक बड़ी समस्या होती है।वहीं राज्य और विदेश जाने वाले अधिकांश प्रवासी श्रमिकों की मौत जोखिम वाले काम करने से हुई है।अगर सरकार कंपनियों के लिए यह नियम सख्ती से लागू करती कि श्रमिकों की मौत के बाद एक निश्चित रकम मुआवजा के रूप में कंपनियों को देना ही पड़ेगा,तो गरीब मजदूरों के परिवारों को कुछ राहत मिल पायेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31