सुबह-सुबह हाजीपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान घात लगाए बदमाशों ने जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट

Share

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 49 वर्षीय ठेकेदार रामनरेश राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात दिघी नया टोला स्थित पोखर के पास हुई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पीछा कर उन्हें पास के जंगल में ले जाकर पांच गोलियां मारीं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

दो बाइक से पहुंचे चार अपराधी

जानकारी के मुताबिक रामनरेश राय रोजाना सुबह टहलने निकलते थे। गुरुवार सुबह करीब 5:15 बजे वह घर से कुछ दूरी पर दिघी नया टोला पोखर के पास पहुंचे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज में रामनरेश राय सड़क पर टहलते दिखाई दे रहे हैं। अपराधियों को देखकर वह भागने लगे। बदमाशों ने उनका पीछा किया और उन्हें पास के जंगल की ओर ले गए। वहां अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात से जुड़ी गतिविधियां CCTV में कैद

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

परिजनों के मुताबिक रामनरेश राय रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक करते थे। आम तौर पर उनके साथ 5-6 लोग भी रहते थे, लेकिन गुरुवार को वह अकेले निकले थे।

नगर परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी में थे

रामनरेश राय कंस्ट्रक्शन के कारोबार से जुड़े थे और हाजीपुर नगर परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पिछली बार सभापति और उपसभापति की सीट आरक्षित होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सके थे।

बताया गया है कि उनका एक बेटा है। उनकी पत्नी पटना में रहकर बच्चों की पढ़ाई देखती हैं, जबकि रामनरेश राय अपने माता-पिता के साथ हाजीपुर में रहते थे।

फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930