सीवान: NEET प्रदर्शन के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल, सिपाही सस्पेंड, एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि

Share

सीवान, 27 जुलाई। नीट परीक्षा से जुड़े प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सोमवार को बताया कि संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फायरिंग का कोई आदेश नहीं था : एसपी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संबंधित सिपाही को किसी भी प्रकार की फायरिंग का आदेश नहीं दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उसे न तो हवाई फायरिंग करनी चाहिए थी और न ही उस परिस्थिति में हथियार लेकर भीड़ के बीच जाना चाहिए था।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नियमों से हटकर कार्रवाई स्वीकार नहीं : डीएम

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी सरकारी कर्मी द्वारा निर्धारित नियमों से हटकर की गई कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर चूक सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील

जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले की स्थिति नियंत्रण में है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति, चाहे वह आम नागरिक हो या सरकारी कर्मी, के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट सूचनाएं साझा करने से बचने और केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930