Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम नीतीश ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल का किया निरीक्षण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को आपस में जोड़ने वाली निर्माणाधीन टनल (म्यूज़ियम सब-वे) का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

नेहरू पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित इस निर्माणाधीन टनल के निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध और बेहतर तरीके से पूरा होना चाहिए। टनल के बन जाने से पर्यटक बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर अवलोकन कर सकेंगे, जिससे लोगों की सुविधा बढ़ेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि टनल का निर्माण इस प्रकार कराया जाए, जिससे नेहरू पथ पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पुनर्विकसित आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस की प्रगति की समीक्षा

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टनल निरीक्षण से पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि यहां 11 मंजिला बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जाना है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि इस नए परिसर में सोलर पार्किंग शेड, ओपन पार्किंग, क्लब हाउस सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा यहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की पहले से यह मंशा रही है कि पुराने स्ट्रक्चर को हटाकर एक आधुनिक, सुविधासंपन्न बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जाए। नेहरू पथ के किनारे इस बहुमंजिला भवन के बन जाने से आवासन की बेहतर और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार संग्रहालय का परिभ्रमणमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कर वहां लगे विभिन्न प्रदर्शों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री संग्रहालय के प्रथम तल पर पहुंचे, जहां उन्होंने नालंदा महाविहार और सांची स्तूप से संबंधित चित्र प्रदर्शनी को देखा। इसके साथ ही उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर की परिक्रमा पर आधारित 3-डी चलचित्र का भी अवलोकन किया।

बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को संग्रहालय में लगाए गए नए प्रदर्शों, पर्यटकों की बढ़ती संख्या, पार्किंग व्यवस्था और संग्रहालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर राज्य के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930