Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सासाराम के सीओ तीन लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने आकाश कुमार रौनियार को रंगे हाथ दबोचा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

डेहरी आन सोन, 22 मई । रोहतास जिले के सासाराम में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

किराए के आवास से हुई गिरफ्तारी

निगरानी विभाग की टीम ने मोरसराय स्थित उनके किराए के आवास पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद पहले मामले का सत्यापन कराया गया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजस्व कर्मचारी ने दर्ज कराई थी शिकायत

निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राकेश कुमार ने आकाश कुमार रौनियार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी थाना पटना में दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने एक दिन पहले मामले का सत्यापन किया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निजी सहायक के माध्यम से ली जा रही थी रिश्वत

बताया गया कि रिश्वत की राशि सीओ अपने निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ले रहे थे। इसी दौरान निगरानी टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले भी सासाराम अंचल कार्यालय के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को निगरानी विभाग ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031