Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में 25 मई से रोज होगी राजस्व कार्यों की समीक्षा, मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल खुद करेंगे मॉनिटरिंग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–दाखिल-खारिज से लेकर ई-मापी और अभियान बसेरा तक सभी योजनाओं की होगी गहन समीक्षा

–11 जून तक चलेगा राजस्व महा-अभियान, रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी निगरानी

पटना, 22 मई । बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व प्रशासन को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 25 मई से 11 जून 2026 तक राज्य के सभी जिलों के राजस्व कार्यों की प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करने का फैसला किया है।

इस समीक्षा अभियान की कमान खुद दिलीप कुमार जायसवाल संभालेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तीन पालियों में होगी जिलों की समीक्षा

विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, प्रत्येक कार्य दिवस में तीन जिलों की अलग-अलग सत्रों में समीक्षा की जाएगी। बैठकें तीन पालियों में आयोजित होंगी।

  • पहली पाली : शाम 4 बजे से 5 बजे तक
  • दूसरी पाली : शाम 5 बजे से 6 बजे तक
  • तीसरी पाली : शाम 6 बजे से 7 बजे तक

अपर सचिव आजीव वत्सराज द्वारा जारी पत्र में सभी जिलाधिकारियों को स्वयं बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके अलावा बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अंचलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है।

इन बिंदुओं पर रहेगा विशेष फोकस

समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों की प्रगति की जांच की जाएगी। इनमें शामिल हैं:

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • ऑनलाइन दाखिल-खारिज के लंबित मामले
  • डिफेक्ट चेक और निष्पादन की स्थिति
  • परिमार्जन प्लस के तहत डिजिटाइज जमाबंदी का शुद्धिकरण
  • छूटी हुई जमाबंदियों का डिजिटाइजेशन
  • ई-मापी कार्यों की प्रगति
  • अभियान बसेरा
  • सरकारी भूमि सत्यापन
  • राजस्व महा-अभियान से जुड़े कार्य
  • ऑनलाइन आवेदन अपलोडिंग और एंट्री की स्थिति

दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि दैनिक मॉनिटरिंग व्यवस्था का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और आम लोगों को राजस्व सेवाओं का शीघ्र लाभ उपलब्ध कराना है।

25 मई से शुरू होगा जिलावार समीक्षा अभियान

25 मई को पश्चिम चंपारण, सहरसा और वैशाली जिले की समीक्षा से अभियान की शुरुआत होगी।

अगले दिनों का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 26 मई : कटिहार, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज
  • 27 मई : सुपौल, रोहतास, पटना
  • 29 मई : गया, जहानाबाद, औरंगाबाद
  • 1 जून : शिवहर, सिवान, बेगूसराय
  • 2 जून : अररिया, लखीसराय, जमुई
  • 3 जून : सारण, नवादा, भागलपुर
  • 4 जून : मुजफ्फरपुर, बक्सर, बांका
  • 5 जून : भोजपुर, मधेपुरा, अरवल
  • 8 जून : मुंगेर, पूर्णिया, कैमूर
  • 9 जून : नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर
  • 10 जून : मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी
  • 11 जून : दरभंगा और शेखपुरा

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी कारणवश बैठक स्थगित होने की स्थिति में संबंधित जिलों की समीक्षा बाद की तिथि में आयोजित की जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031