सरायकेला में रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Share

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।

स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़े एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930