Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सम्राट चौधरी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–राज्यपाल से मुलाकात के बाद NDA ने सरकार गठन का दावा किया पेश, बिहार में सत्ता परिवर्तन तय

पटना, 14 अप्रैल। सम्राट चौधरी ने बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता के रूप में चुने जाने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

मंगलवार शाम सम्राट चौधरी ने राजग के शीर्ष नेतृत्व के साथ राजभवन पहुंचकर सैयद अता हसनैन से मुलाकात की और सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने इस दावे को स्वीकार कर लिया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह

राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल (बुधवार) सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजग नेतृत्व के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के विश्वास के साथ बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

इससे पहले, निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की अंतिम बैठक में अपने इस्तीफे की घोषणा की। मंत्रिपरिषद भंग करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

नीतीश कुमार ने बिहार में दो दशकों से अधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसे बाद में राजग विधानमंडल दल ने भी मंजूरी दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ

राजनीतिक घटनाक्रम के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है और अब नई राजग सरकार के गठन की औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031