Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में नई सरकार का फाँर्मूला तय ‘ सम्राट चौधरी होंगे मुख्यमंत्री,दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना | विशेष रिपोर्ट :बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तय, सम्राट चौधरी होंगे मुख्यमंत्री; दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ


बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट शपथ लेंगे। उनके साथ पहली कैबिनेट में केवल दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ ग्रहण करेंगे।
जानकारी के अनुसार, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से दो को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहली कैबिनेट छोटी, विस्तार मई में

सूत्र बताते हैं कि नई सरकार की पहली कैबिनेट सीमित रखी जाएगी। बाकी मंत्रियों को फिलहाल शामिल नहीं किया जाएगा। मंत्रिमंडल का विस्तार मई के पहले सप्ताह में किए जाने की संभावना है, जिसमें अन्य नेताओं को शामिल किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जदयू कोर कमेटी में बनी सहमति

बताया जा रहा है कि जदयू की कोर कमेटी की बैठक में इस फॉर्मूले पर सहमति बनी। विजय चौधरी का नाम पहले से ही डिप्टी सीएम के लिए तय माना जा रहा था, जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव के नाम पर अंतिम मुहर मंगलवार को लगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विजय कुमार चौधरी: अनुभवी और भरोसेमंद चेहरा

बिहार की राजनीति में एक मजबूत और भरोसेमंद नेता माने जाते हैं।

लंबे समय से के करीबी सहयोगी

राजनीति में आने से पहले SBI में अधिकारी

1982 में कांग्रेस से पहला चुनाव जीता

2005 में जदयू में शामिल

वर्तमान में सरायरंजन से विधायक

जल संसाधन, संसदीय कार्य, शिक्षा, वित्त जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं

बिजेंद्र प्रसाद यादव: लगातार जीतने वाले वरिष्ठ नेता

राज्य के सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं।

1990 से सुपौल सीट से लगातार विधायक

ऊर्जा, वित्त और वाणिज्यकर जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी

सरकार में पहली बार मंत्री बने

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं

बिहार में नई सरकार का यह फॉर्मूला संतुलन और अनुभव पर आधारित दिख रहा है, जहां एक ओर सम्राट चौधरी को नेतृत्व सौंपा जा रहा है, वहीं प्रशासनिक अनुभव के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। अब सबकी नजर मई में होने वाले कैबिनेट विस्तार पर टिकी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031