Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बोरज गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां करेह नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में आदित्य (17), हर्षित (15) और कार्तिक (13) शामिल हैं।

एक को बचाने गए, तीनों की चली गई जान
बताया जाता है कि तीनों भाई अपने पिता सुदर्शन कुमार झा के साथ बरियाही घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान एक भाई गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बाकी दोनों भाइयों ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों खुद को नहीं संभाल सके और डूब गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पिता के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
पिता ने अपनी आंखों के सामने बच्चों को डूबते देखा और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

गोताखोरों ने निकाले शव
पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से आदित्य और हर्षित को पहले बाहर निकाला गया, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सबसे छोटे भाई कार्तिक का शव करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रामनवमी की खुशियां मातम में बदलीं
परिवार हर साल की तरह रामनवमी मनाने गांव आया था। सुदर्शन कुमार झा दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं और उनके बच्चे वहीं पढ़ाई करते थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्रशासन ने दिया सहायता का आश्वासन
प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत जल्द सहायता राशि दी जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930