लालू यादव का पूरा परिवार दिल्ली रवाना, पोते इराज के बर्थडे पर जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज

Share

पटना: लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य गाजियाबाद में आयोजित होने वाली एक भव्य पारिवारिक पार्टी में शामिल होंगे। यह आयोजन तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन के मौके पर रखा गया है, जिसका समारोह 27 मई को आयोजित होगा।

दिल्ली रवाना होने वालों में राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में विपक्षी एकता की झलक देखने को मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि समारोह में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि महागठबंधन के कई प्रमुख चेहरे इस मौके पर एक मंच पर नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस आयोजन के जरिए विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल और एकजुटता का संदेश देने की भी कोशिश होगी। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के सभी विधायक और सांसदों को भी दिल्ली बुलाया गया है, जिससे कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31