लातेहार में नाबालिग युवती से सामुहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Share

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना घटी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामुहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीन नाबालिग लड़के भी हैं। इन्हें निरूद्ध किया गया है, जबकि दो बालिग अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे की तलाश जारी अभी जरी है ।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर हुए बताया कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने युवती गयी थी। इसी समारोह में पांच लड़के भी गए थे। शुक्रवार की रात आरोपितों ने युवती को अगवा कर लिया और गांव से थोड़ी दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए।

शनिवार को लड़की की मां ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को चिन्हित किया और उन्हें हिरासत में ले लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031