रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का बड़ा ड्रोन हमला, कुवैत व जार्डन स्थित दूतावास को भी बना चुका है निशाना

Share

रियाद। सऊदी अरब में रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार को ईरान ने ड्रोन से अबतक का सबसे बड़ा हमला किया। हमले के दौरान भीषण धमाके के साथ दूतावास परिसर में आग लग गई। अमेरिकी दूतावास को दो ड्रोन से निशाना बनाया गया।

मीडिया समूह सऊदी गजट ने देश के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया है कि मंगलवार तड़के रियाद और अल-खारज शहरों के पास 8 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास को दो ड्रोनों द्वारा निशाना बनाया गया था। इस घटना में इमारत के एक हिस्से में आग लगने से मामूली क्षति पहुंची है। जबकि सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बना रहे 5 ड्रोनों को रोका।

इससे पहले सोमवार को भी कुवैत और जॉर्डन स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान ने हमला किया। हमले के बाद कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में आग और धुआं देखा गया।

एक दिन पहले ही सोमवार को दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी में से एक सऊदी अरामको की तेल रिफाइनरी रास तानूरा पर ड्रोन हमला हुआ। ईरान ने शाहेद-136 ड्रोन से इस रिफाइनरी को निशाना बनाया। यह रिफाइनरी सऊदी अरब के खाड़ी तट पर अहम एक्सपोर्ट टर्मिनल है। हालांकि इस हमले में मामूूली क्षति हुई लेकिन सावधानी बरतते हुए सऊदी अरामको ने रिफाइनरी का ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तेहरान ने खाड़ी देशों पर मिसाइल हमला तेज कर दिया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031