रामनवमी पर महिलाओं को सौगात: हेमंत सरकार ने खातों में भेजे ₹5,000, चतरा में 87.82 करोड़ का भुगतान

Share

रांची: हेमंत सोरेन सरकार ने रामनवमी के मौके पर महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए आर्थिक सहायता जारी की है। चतरा जिले की हजारों महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लंबित राशि ट्रांसफर की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, तकनीकी कारणों से अटकी हुई जनवरी और फरवरी महीने की किस्त अब एक साथ जारी कर दी गई है। प्रत्येक लाभार्थी महिला को ₹5,000 (₹2,500 प्रति माह) की दर से राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।

इस पहल के तहत करीब 75,652 महिलाओं को लाभ मिला, जबकि कुल ₹87.82 करोड़ की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। त्योहार के समय मिली इस सहायता से महिलाओं में खुशी का माहौल है और इसे सरकार की बड़ी सौगात माना जा रहा है।

प्रशासन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है, ताकि सभी पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031