रामगढ़ में साली के साथ प्रेम संबंध बना पत्नी की हत्या की वजह, पति और बहन गिरफ्तार

Share

—रामगढ़ के कुजू में जेबा परवीन की संदिग्ध मौत का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या का आरोप; दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रामगढ़, 28 अक्टूबर । झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के रउता स्थित रोशन नगर में जेबा परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या के आरोप में उसके पति गुलाम सरवर उर्फ राजन और बहन नेहा परवीन को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को प्रेस वार्ता में रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन ने मामले की जानकारी दी।

पुलिस का दावा है कि पति और नेहा परवीन के बीच प्रेम संबंध था। जेबा परवीन को इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने विरोध किया, जिसके चलते विवाद हुआ और उसकी मौत हो गई।

17 अक्टूबर की रात हुआ था विवाद

एसडीपीओ आलोक रंजन के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात जेबा परवीन अपने घर में थी। उस दौरान उसका पति गुलाम सरवर उर्फ राजन और नईसराय निवासी उसकी बहन नेहा परवीन भी वहां मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, जेबा को दोनों के बीच संबंध की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। इसके बाद तीनों के बीच विवाद और हाथापाई होने लगी।

धक्का लगने से दीवार से टकराया सिर

पुलिस के अनुसार, हाथापाई के दौरान गुलाम सरवर और नेहा परवीन ने जेबा को धक्का दिया, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों उसे उसी हालत में छोड़कर वहां से निकल गए।

पुलिस ने बताया कि नेहा परवीन घर के पीछे के रास्ते से निकलकर नईसराय स्थित अपने घर चली गई, जबकि गुलाम सरवर भी वहां से फरार हो गया।

Oplus_16908288

चोरी के दौरान हत्या की फैलाई अफवाह

एसडीपीओ के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात गुलाम सरवर घर पहुंचा और चोरी के दौरान हत्या होने की अफवाह फैला दी। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी। बाद में गुलाम सरवर और नेहा परवीन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

छापेमारी दल में कई पुलिसकर्मी शामिल

इस मामले की कार्रवाई में कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, एएसआई राजेश कुमार और महिला आरक्षी सुकमणि सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031