Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रामगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग का शूटर गिरफ्तार, फायरिंग कांड में इस्तेमाल हथियार बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रामगढ़। जिले में संगठित अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में टीम ने रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई डकैती कांड का खुलासा करने के साथ ही राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सोमवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पतरातू इलाके में एक अपराधी 9 एमएम पिस्टल लेकर घूम रहा है। इसके बाद तुरंत एसआईटी का गठन कर छापेमारी की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पतरातू क्षेत्र के सालिया इलाके से अनीस अंसारी नामक अपराधी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 9 एमएम पिस्टल भी बरामद किया गया।

गैंग से जुड़ा है आरोपी

पुलिस के अनुसार, राहुल दुबे गैंग द्वारा रंगदारी के लिए जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी, वही हथियार अनीस अंसारी के पास छुपा कर रखा गया था। बरामद पिस्टल पर तुर्की की जिगना कंपनी का लोगो भी लगा हुआ है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

एसपी ने बताया कि अनीस अंसारी के खिलाफ पहले भी रंगदारी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी शामिल

इस कार्रवाई में पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930