Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यपाल संतोष गंगवार का संदेश: जनहित को सर्वोपरि रखें प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। रांची स्थित लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

जनहित और राज्यहित को रखें सर्वोपरि
इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में जनहित और राज्यहित को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने झारखंड को संभावनाओं से भरपूर राज्य बताते हुए विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमीनी हकीकत से जुड़े रहने की सलाह
राज्यपाल ने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और आम लोगों से संवाद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक अच्छे अधिकारी की पहचान उसके कार्य और व्यवहार से होती है।

पारदर्शिता और संवेदनशीलता पर जोर
उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने का संदेश दिया। साथ ही हर परिस्थिति में सजग रहकर समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी भी मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930