रांची लोक भवन उद्यान में रिकॉर्ड भीड़, 37 हजार 976 लोगों ने किया दीदार

Share

रांची। लोकभवन खुलने के चौथे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और वहां का दीदार किया। बच्चे, बुर्जग, युवक, युवतियां और महिलाएं सभी लोकभवन के आकर्षक गुलाब, झूले, फाउंटेन, झरना और फलदार वृक्ष और औषधीय पेड़-पौधे के साथ मोबाइल से सेल्फी और तस्वीर लेते देखे गये।

शहर के प्रमुख स्थलों में शामिल लोक भवन उद्यान इन दिनों पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हरियाली, खुला माहौल और सुसज्जित परिसर की वजह से बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने और अवलोकन के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को लोक भवन उद्यान में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जब एक ही दिन में करीब 37,976 सैलानी यहां पहुंचे।

सुबह से ही लोक भवन परिसर में चहल-पहल शुरू हो गई थी। परिवारों के साथ आए लोग, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उद्यान की हरियाली और शांत वातावरण का आनंद लेते नजर आए। लोक भवन उद्यान आम लोगों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुला है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के तहत दोपहर एक बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। प्रवेश गेट संख्या-दो से कराया जा रहा है, यहां सुरक्षा जांच के बाद लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम भी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि दो फरवरी से आठ फरवरी तक लोकभवन का द्वार आमलोगों के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश पर खोल दिया गया। लोकभवन का पहले दिन 2559 लोगों, दूसरे दिन 4813, तीसरे दिन 12711 लोगों ने भ्रमण किया था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031