Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में LEVEE TAVERN रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार सुबह बड़ा अग्निकांड सामने आया। करम टोली चौक स्थित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट और बार LEVEE TAVERN में भीषण आग लग गई, जिसमें अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे भवन के कुछ हिस्सों को सुरक्षित बचाया जा सका।

Screenshot

सुबह 4 बजे दिखा धुआं, तेजी से फैली आग

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4 बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने परिसर से घना धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। कर्मचारियों ने तुरंत होटल के जनरल मैनेजर को सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को खबर दी गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद सुबह 5 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

लाखों की संपत्ति का नुकसान

इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट के भीतर रखा फर्नीचर, टेबल-कुर्सियां, सजावटी सामान और एसी की पाइपलाइन पूरी तरह जल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक संचालक को लाखों रुपये की क्षति हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हालांकि राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया, जिससे ऊपर स्थित रूफटॉप बार और नीचे के एक कमरे को नुकसान नहीं पहुंचा।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी हो सकती है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031