Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में बच्चों के लिए दो दिवसीय हृदय जांच शिविर का आयोजन, चयनित बच्चों को पूरी तरह मुफ्त सर्जरी की सुविधा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के बेहतर इलाज के लिए 10 और 11 अप्रैल को सदर अस्पताल रांची में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच
अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के सहयोग से आयोजित हो रहा है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की हृदय संबंधी जांच और ईको टेस्ट किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जरूरतमंद बच्चों की मुफ्त सर्जरी
जांच के दौरान जिन बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता पाई जाएगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन कोच्चि स्थित अमृता हॉस्पिटल में कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

समन्वय के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर पर समन्वयक के रूप में मुकेश कुमार और अमृता हॉस्पिटल के प्रतिनिधि आदित्य कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जिलों को निर्देश, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार पर जोर
सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया है कि चिन्हित बच्चों की सूची जल्द राज्य मुख्यालय भेजें और ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

अभिभावकों से अपील
आईईसी कोषांग के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल में संपर्क करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चे इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930