रांची के तमाड़ में खूनी वारदात, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, घटना से पूरे इलाके में सनसनी

Share

रांची। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के कोकोडीह गांव निवासी कमलेश महतो (युवक) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश महतो अपने दोस्त गौर सिंह महतो उर्फ कुटु के साथ खरसावां में अपनी बहन के यहां आयोजित शादी भोज में शामिल होने गया था। देर रात दोनों युवक घर लौट रहे थे। इसी दौरान रडगांव–आराहागा सड़क पर बेलबेडा घाटी के पास चार युवक सड़क किनारे खड़े मिले। बताया जाता है कि चारों युवकों ने जबरन मोटरसाइकिल रुकवायी और खुद को घर पहुंचाने की बात कही। इसके बाद कमलेश महतो को मोटरसाइकिल चलाने के लिए कहा गया। दो आरोपी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे बैठ गए। जबकि दो अन्य ने गौर सिंह महतो को वहीं रोक कर बंधक बना लिया।

सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल से आगे ले जाकर अपराधियों ने आराहागा–चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास कमलेश महतो पर धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी वापस लौटे और गौर सिंह महतो को छोड़ते हुए कहा कि “काम हो गया है” इसे छोड़ देते है और वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह तमाड़ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास से युवक का शव बरामद कर थाना ले आयी। मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मौके से बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। बताया जाता है कि मृतक और उसका दोस्त दोनों प्राइवेट विद्यालय में वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे और रोजाना बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करते थे।

मामले को लेकर यह भी बात सामने आ रही है कि युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध था। इसी को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने सुनसान जंगल क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। इस संबंध में तमाड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930