Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोदी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटे हैं : नित्यानंद राय

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रांची में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंचे नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद के विचारों से करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 21वीं सदी में भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखने की कल्पना की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक संयोग है कि स्वामी विवेकानंद का नाम भी नरेंद्र था और देश के प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है। एक नरेंद्र ने विकसित भारत का सपना देखा था और दूसरे नरेंद्र उसे पूरा करने में जुटे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं, युवाओं, किसानों, बुजुर्गों और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है और इससे आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और आज दुनिया भारत को एक मजबूत तथा प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में देख रही है। विदेशों में भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना हो रही है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930