मोतिहारी में बड़े भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पुलिस का छापा, दो पिस्टल, दो राइफल, 100 कारतूस और 27 लाख रुपये नकद बरामद

Share

—चार डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

मोतिहारी, 13 अक्टूबर । पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र स्थित एक कथित बड़े भू-माफिया के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, नकदी और जमीन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान दो राइफल, दो पिस्टल, करीब 100 कारतूस, 27 लाख रुपये नकद और 15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जमीन के दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा छह बोतल विदेशी शराब और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई की व्यापकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छापेमारी के लिए चार डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस को शामिल किया गया था।

एसपी को मिली थी अवैध गतिविधियों की सूचना

पुलिस के अनुसार, राकेश शर्मा की कथित अवैध गतिविधियों और उसके घर में अवैध धन तथा प्रतिबंधित वस्तुएं रखे होने की सूचना पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को मिली थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर छतौनी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।

पुलिस ने तलाशी के दौरान दो राइफल, दो पिस्टल और करीब 100 कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही लगभग 27 लाख रुपये नकद, रजिस्ट्री से संबंधित 65 से अधिक दस्तावेज, छह बोतल विदेशी शराब और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दस्तावेज बरामद

छापेमारी में मिले जमीन के दस्तावेजों का अनुमानित मूल्य 15 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। बरामद हथियारों और कारतूसों के संबंध में भी सत्यापन किया जा रहा है, ताकि उनकी वैधता और उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके।

छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा पुलिस के हाथ नहीं आया, जबकि उसके बेटे साहिल शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

एसपी बोले—सत्यापन के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जब्त हथियारों और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। गिरफ्तार साहिल शर्मा से पूछताछ जारी है। उससे मिलने वाले इनपुट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

छापेमारी में जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी के अधिकारियों के साथ छतौनी, मुफस्सिल, ढाका और कोटवा थाना की पुलिस तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। कार्रवाई के बाद जिले में कथित भू-माफिया और जमीन के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031