मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान कर झारखंड विधानसभा में शिविर का किया शुभारंभ

Share

रांची। झारखंड विधानसभा के औषधालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने स्वयं रक्तदान कर किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रक्तदान को एक महान मानवीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे कई जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम किसी अजनबी की भी जान बचाने में योगदान दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के महत्व को समझना चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर विधानसभा रवींद्र नाथ महतो अध्यक्ष, मंत्री, विधायक तथा विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में अपनी भागीदारी निभाई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031