मॉर्निंग वॉक बनी आखिरी सैर, बोकारो में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Share

बोकारो। बोकारो जिले के सिटी क्षेत्र के उकरीद मोड़ के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शीला देवी (48 ) के रूप में हुई है, जो एलएच मोड़ की रहने वाली थीं।

बताया जा रहा है कि शीला देवी सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान उकरीद मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना, पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिवार में पति आत्मा साव, दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने उकरीद मोड़ के पास फोरलेन सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930