Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- ‘नौटंकी में अब कोई दम नहीं’, 14वीं JPSC और बैकलॉग परीक्षा रद्द होगी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–टीडीपीएल की परीक्षाओं की होगी उच्चस्तरीय जांच

रांची, 11 अगस्त । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मंगलवार को दूसरी पाली में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए छात्र आंदोलन का इस्तेमाल करने और अलग-अलग संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो-चार दिनों से जो राजनीतिक प्रकरण और नौटंकी चल रही है, उसमें अब कोई रस या दम नहीं बचा है। विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने कहा, “थोड़ा समय हमें भी बोलने के लिए दे दो भाई! बहुत ऐसी बात बताऊंगा, जिससे आप लोग खुशी से उछल पड़ेंगे।”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने हस्तक्षेप करते हुए सदस्यों से मुख्यमंत्री को शांतिपूर्वक सुनने का आग्रह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर एक के बाद एक तीखे प्रहार किए।

विपक्ष पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष के साथियों को वर्तमान सरकार से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कितने जन्म बीत जाएंगे, यह वे खुद भी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष के किसी सहारे की जरूरत नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने विपक्ष पर अलग-अलग तरीकों और साजिशों के जरिए राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष राज्यहित में क्या सही है और क्या गलत, इसे समझने में विफल रहा है। उनके मुताबिक मौजूदा विरोध और हंगामा जनहित का मुद्दा नहीं, बल्कि विपक्ष द्वारा खुद तैयार किया गया मकड़जाल है।

छात्र आंदोलन को लेकर सरकार करेगी जांच

10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौरान प्रशासन ने अभूतपूर्व धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद जैसी संवैधानिक संस्थाओं के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद विपक्ष छात्रों को दिग्भ्रमित और गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की परत-दर-परत जांच करेगी।

उन्होंने विपक्ष पर धनबल और विभिन्न संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास विपक्ष जैसी साधन-व्यवस्था और धनबल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न संस्थाओं का दुरुपयोग कर सदन की गरिमा को तार-तार किया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा और धनबल पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने देशभक्ति और तिरंगा यात्रा के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी तिरंगा नहीं ढोया, वे आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

उन्होंने विपक्ष पर नोटों के बंडल और धनबल के जरिए लोकतंत्र को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक स्थलों तक को नहीं छोड़ा जा रहा है।

14वीं जेपीएससी और बैकलॉग परीक्षा होगी रद्द

सदन में मुख्यमंत्री ने जेपीएससी परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 14वीं जेपीएससी और जेपीएससी बैकलॉग परीक्षा को पूरी तरह रद्द किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि टीडीपीएल के माध्यम से अब तक आयोजित कराई गई सभी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा और नीयत पूरी तरह स्पष्ट है और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने टीडीपीएल को उत्तर प्रदेश की कंपनी बताते हुए आरोप लगाया कि वहां से बैठकर झारखंड के युवाओं को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा रद्द करने, निष्पक्ष जांच कराने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार करने का निर्णय लिया है।

IIT, IIM और XLRI से ली जाएगी विशेषज्ञ राय

मुख्यमंत्री ने परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की योजना भी सदन में रखी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए देश के शीर्ष संस्थानों आईआईटी, आईआईएम और एक्सएलआरआई से विशेषज्ञ राय ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।

‘हल्ला करते रहेंगे, हम अपनी राह चलते रहेंगे’

विपक्ष के लगातार हंगामे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं को उनके अंजाम तक नहीं पहुंचने देने के लिए विपक्ष अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा, “ये हल्ला करते रहेंगे, हम अपनी राह चलते रहेंगे।”

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “भैंस के आगे बीन बजाने से कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।”

कविता के जरिए विपक्ष पर तंज

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कवि धूमनाथ पांडेय की कविता ‘गिरोह’ की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के और अधिक गिरने की पूरी संभावना है और अभी तो यह पतन और गिरने की शुरुआत भर है।

उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इस गिरोह का गिरना देख रहा है। विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अकेले मत गिरो, रुपया और चरित्र के साथ गिरो, बेशर्मी और बेदर्दी के साथ गिरो।”

हंगामे के बीच विधेयक पेश, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान भी सदन में विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी रही। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने बार-बार विपक्षी सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर जाने और सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य बेल में पहुंचकर हंगामा करते रहे। इसी बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया।

लगातार हंगामे से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि इसी तरह सदन नहीं चलने दिया जाएगा तो कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ेगा। इसके बाद अध्यक्ष ने दोपहर 2:28 बजे सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31