Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का बड़ा एक्शन, कोलकाता DCP के ठिकानों पर छापा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोयला तस्करी जांच से जुड़ा मामला, पुलिस अधिकारी और कारोबारी के घरों पर एक साथ कार्रवाई

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी की टीम ने कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास के ठिकानों पर छापेमारी की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जानकारी के मुताबिक, ED की टीमें शांतनु बिस्वास के दो ठिकानों के अलावा एक व्यवसायी जय कामदार के घर पर भी एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। यह कार्रवाई कथित कोयला तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जय कामदार के बेहाला स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान मुख्य गेट बंद मिला और परिसर के अंदर कुत्ता होने के कारण टीम को करीब 40 मिनट तक बाहर इंतजार करना पड़ा। बाद में टीम ने अंदर प्रवेश कर तलाशी शुरू की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया जा रहा है कि कोयला तस्करी की जांच के दौरान शांतनु सिन्हा बिस्वास का नाम सामने आया था, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें पहले तलब भी किया था। अब उसी कड़ी में यह छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram