प्रिंस खान गैंग को बड़ा झटका: राइट हैंड ‘मेजर’ दुबई से गिरफ्तार, भारत लाया गया

Share

इंटरपोल की मदद से अजमान से गिरफ्तारी, कोलकाता एयरपोर्ट पर एजेंसियों ने लिया हिरासत में

रांची:कोयलांचल में रंगदारी और दहशत का पर्याय बने प्रिंस खान गैंग को पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। गैंग के अहम सदस्य और प्रिंस खान के करीबी शैफी उर्फ ‘मेजर’ को दुबई के अजमान से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। शनिवार को प्रत्यर्पण के बाद उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर जांच एजेंसियों और धनबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कौन है ‘मेजर’?

शैफी उर्फ मेजर प्रिंस खान गैंग का तकनीकी और संचार विशेषज्ञ माना जाता है। गैंग के नाम से जारी होने वाले धमकी भरे ऑडियो-वीडियो क्लिप को एडिट कर वायरल करने का काम वही करता था। इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के जरिए वह कारोबारियों को डराने-धमकाने का नेटवर्क संभालता था। खाड़ी देशों में रहकर वह गिरोह के ऑपरेशन को संचालित कर रहा था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

धनबाद पुलिस और झारखंड एटीएस लंबे समय से मेजर की तलाश में जुटी थी। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से दुबई पुलिस ने अजमान में उसे गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विशेष विमान से उसे भारत लाया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930