मधुबनी में बोल्ट गोल्ड बैडमिंटन में 11 वर्ष के कम उम्र के चैंपियन बने आदित्य और सौम्या

Share

मधुबनी  :  डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन , मधुबनी द्वारा दो दिवसीय हंड्रेड मिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता का 22 नवंबर 2025 को गिरधारी नगर भवन (टाऊन हॉल), मधुबनी में फाइनल के साथ समाप्त हुआ.

 इस प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय चरण में 27 और 28 नवंबर 2025 को पटना में आयोजित होगा, जिसके विजेता, उपविजेता एवं सभी सेमीफाइनलिस्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे.

बिहार राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन एवं मधुबनी जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में दिनांक 21 एवं 22 नवंबर 2025 को स्थानीय नगर भवन में दो दिवसीय हंड्रेड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. शनिवार को हंड्रेड मिनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल शनिवार 22 नवंबर 2025 को गिरधारी नगर भवन (टाऊन हॉल), मधुबनी में खेला गया. प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने प्रतिभागी बन कर भाग लिया. प्रतियोगिता में अंडर 9 और अंडर 11 के  बालिका और बालक अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

सेमीफाइनल में चयनित बच्चे दिनांक 27 से 28 नवंबर 2025 को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसका उद्घाटन अपर समाहर्ता मुकेश रंजन एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा जिला बैडमिंटन एसोशिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार वैरोलिया के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया था.

प्रतियोगिता के अंडर 11 बालक वर्ग के डॉन बॉस्को स्कूल के विजेता आदित्य कुमार ने विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर के आयुष कुमार को हराया. वहीं बॉस्को स्कूल के दीपक राज ने अपने ही स्कूल के सावन कुमार मंडल को हराकर तृतीय स्थान पर रहा. अंडर 11 बालिका वर्ग में इंडियन पब्लिक स्कूल की ही सौम्या श्री विजेता, सुप्रिया रानी उपविजेता एवं समीक्षा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. वहीं सेंट्रल पब्लिक स्कूल की मिली कुमारी ने चतुर्थ स्थान पाया. अंडर 9 बालक वर्ग में इंडियन पब्लिक स्कूल के सूर्यांशु कुमार पासवान विजेता जबकि आश्रम पब्लिक स्कूल के उपनिषद कुमार उपविजेता रहे. साथ ही विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर के उमंग झा ने तृतीय और पोल स्टार के कौटिल्य अर्पण ने चौथा स्थान पाया. अंडर 9 बालिका वर्ग में विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर की ही भावना कुमारी विजेता और अक्षिता उपविजेता बनी. जबकि रीजनल पब्लिक स्कूल की काव्य सिंह ने तृतीय स्थान , जबकि  दिव्या यादव ने चौथा स्थान लाया.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031