भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर गिरफ्तार, 14 महीने बाद रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

Share

रांची, 16 मई। भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पिछले 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोलकाता से हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप

गिरफ्तार आरोपित सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है।

हत्याकांड के बाद से ही वह लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

देर शाम हो सकता है बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर रांची पुलिस शुक्रवार देर शाम प्रेस वार्ता कर आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31