भागलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बुलडोजर पर चढ़कर हुआ स्वागत, राजद पर बोला हमला

Share

भागलपुर। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी सोमवार को पहली बार सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचें।

भागलपुर आगमन पर बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर टाउन हॉल तक सड़क के दोनों ओर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की जो स्वागत का प्रमुख आकर्षण रहा। पूरे मार्ग पर भाजपा के झंडों और नारों से माहौल पूरी तरह से भाजपामय नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी टाउन हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, बिहार भाजपा मीडिया पैनलिस्ट डॉ प्रीति शेखर, भाजपा कार्यकर्ता अर्जित शाश्वत चौबे, डॉ मृणाल शेखर, बंटी यादव, टुनटुन साह सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर संजय सरावगी ने कहा कि उन्होंने भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और आज पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़े पद तक पहुंचने का अवसर मिलता है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद का सुफड़ा साफ होना उसके अपने कार्यकर्ताओं की वजह से हुआ है। सरावगी ने आरोप लगाया कि राजद के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से नाराज थे। इसी कारण जनता ने भी उन्हें नकार दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन के तौर पर लगातार मजबूत हो रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को जनता का भरोसा मिला है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा बिहार में और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031