बीजेपी नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से जान से मारने की मिली धमकी

Share

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेश से फोन पर धमकी मिली हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई हैं।

भाजपा नेता संगीत अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उन पर हो रहे अत्याचार को लेकर उनका बयान आया था। उन्होंने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की टीम केकेआर द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल करना और विरोध के बाद टीम से बाहर करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शाहरुख खान को भी घेरा था। इसके बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे।

सोमवार सुबह उन्हें बांग्लादेशी नंबरों से धमकी मिल रही हैं। इन कॉल्स में उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी जा रही है। इस मामले उन्होंने पुलिस में शिकायत की हैं।

शाहरुख खान को बताया ‘गद्दार’

संगीत सोम ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गद्दार’ तक कह डाला। सोम के गुस्से की मुख्य वजह बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और उसके बावजूद बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर करोड़ों का दांव लगाना है। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश में हमारी बहनों का बलात्कार किया जा रहा है, भारत के खिलाफ नारेबाजी हो रही है और पीएम मोदी को अपशब्द कहे जा रहे हैं। इतना सब होने के बावजूद शाहरुख खान ने बांग्लादेशी क्रिकेटर के लिए 9.5 करोड़ रुपये की बोली लगा दी। ऐसे गद्दारों को समझना चाहिए कि उन्हें देश के लोगों ने ही इस मुकाम पर पहुँचाया है।”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031