बिहार में टीआरई-4 को मंजूरी, 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ; बीपीएससी को भेजी गई अधियाचना

Share

पटना, 29 जुलाई — बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के चौथे चरण को मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है, जिससे भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया ‘ऐतिहासिक सौगात’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए इसे बिहार के युवाओं के लिए “एक और ऐतिहासिक सौगात” बताया। उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के लक्ष्य को लेकर लगातार काम कर रही है।

जल्द जारी होगा भर्ती विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अनुसार, शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना भेजे जाने के बाद अब बीपीएससी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। उम्मीद की जा रही है कि आयोग जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

स्तरवार पदों का विवरण

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार TRE-4 के तहत विभिन्न कक्षाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी—

  • कक्षा 1 से 5 तक: 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8 तक: 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10 तक: 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12 तक: 16,101 पद

इस प्रकार कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी।

अभ्यर्थियों की नजरें BPSC पर टिकीं

अब अभ्यर्थियों को बीपीएससी के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है। विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन तिथि, पात्रता, विषयवार रिक्तियां, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

पहले तीन चरणों में हो चुकी है बड़ी नियुक्तियां

गौरतलब है कि इससे पहले टीआरई के तीन चरणों के माध्यम से बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। ऐसे में चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू होने से लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को नई उम्मीद मिली है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930