Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक: दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और युवाओं के लिए नए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अधिकारियों को दिए निर्देश, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर

पटना: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को बिहार कौशल विकास मिशन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के तहत संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगारोन्मुखी योजनाओं और भावी रणनीतियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में विभागीय सचिव डॉ. कौशल किशोर ने मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तीन नई निविदाएं जारी की गई हैं। इनके माध्यम से दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर और मानसिक रोग से उबर चुके अभ्यर्थियों के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार संग्रहालय में शुरू होगा ‘म्यूजियम टूर गाइड’ कोर्स

मिशन की भावी योजनाओं के तहत बिहार संग्रहालय के परिसर में “म्यूजियम टूर गाइड” पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बिहार संग्रहालय को सरकारी प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है।

23 नए विभागों में शुरू होगा डोमेन स्किलिंग प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न विभागों को सेक्टर आधारित जॉब रोल की सूची उपलब्ध कराई गई है। साथ ही परियोजना प्रबंधन इकाई से विशेषज्ञ कर्मियों को नामित किया गया है, जो तकनीकी सहयोग और परामर्श देंगे। डोमेन स्किलिंग योजना के तहत 23 नए विभागों में प्रशिक्षण शुरू करने की दिशा में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विदेशी भाषा प्रशिक्षण से बढ़ेगी युवाओं की रोजगार क्षमता

बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्तमान में जर्मन, अंग्रेजी, जापानी और अरबी भाषाओं में कुल 111 अभ्यर्थियों का नामांकन हुआ है। वहीं कोरियन भाषा प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

पटना सिटी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जल्द ही एक नया विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा, जहां अंग्रेजी, कोरियन, जापानी, जर्मन और अरबी भाषाओं का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वर्ल्ड स्किल सेंटर के साथ साझेदारी से मजबूत होगी तकनीकी शिक्षा

बिहार कौशल विकास मिशन और वर्ल्ड स्किल सेंटर के बीच सहयोग के तहत प्रशिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम निर्माण और मूल्यांकन प्रणाली में वैश्विक मानकों को अपनाया जा रहा है। इसी पहल के तहत राज्य के सभी 152 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से एक-एक प्रशिक्षक सहित कुल 152 प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना और PMIS की भी हुई समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS), रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाले जागरूकता अभियानों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।

समयबद्ध और परिणाम आधारित क्रियान्वयन पर जोर

बैठक के दौरान मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार कौशल विकास मिशन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और परिणाम आधारित तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य के युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मिशन निदेशक मनीष शंकर सहित मिशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31