बिहार को मिलेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, चरणबद्ध तरीके से होगा संचालन

Share

पटना:केंद्र सरकार की योजना के तहत बिहार में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य को कुल 400 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका संचालन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

पहले चरण में राजधानी पटना समेत राज्य के प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत होगी। इस चरण में मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, गया और दरभंगा को 50-50 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी।

सरकार का उद्देश्य इन बसों के जरिए प्रदूषण को कम करना और यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही पहले चरण में 30 आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जो बस डिपो और प्रमुख स्थानों पर हाई-टेक सुविधाओं से लैस होंगे।

दूसरे चरण में योजना का विस्तार राज्य के अन्य जिलों तक किया जाएगा। इस दौरान 10 से 15 चार्जिंग पॉइंट विकसित किए जाएंगे और शेष 32 जिलों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। हर जिला मुख्यालय में करीब 10 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना है।

इस पहल से मोतिहारी, बेतिया, आरा, सासाराम, जहानाबाद, समस्तीपुर समेत सभी जिलों को लाभ मिलेगा।

सरकार का लक्ष्य पूरे बिहार में स्वच्छ, सस्ता और आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित करना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930