Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार को मिला नया नेतृत्व: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हनुमान मंदिर में पूजा के बाद लोकभवन में शपथ, नीतीश कुमार का आशीर्वाद; NDA की सहमति से बना नेतृत्व परिवर्तन

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शपथ ग्रहण समारोह पटना के लोकभवन में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” से हुई और इसमें NDA के सभी विधायक व विधान पार्षद मौजूद रहे।

शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी बेली रोड स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद लोकभवन पहुंचकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कैसे हुआ नेतृत्व परिवर्तन
बिहार में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला NDA के भीतर सहमति से लिया गया। भाजपा ने इस प्रक्रिया के लिए शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर पटना भेजा। भाजपा विधायक दल की बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई।

इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई, जिसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजनीतिक संकेत
सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार में भाजपा की बढ़ती भूमिका का संकेत माना जा रहा है। वहीं, इस बदलाव को आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930