बिहार के सारण में महिला परिचारी से दुर्व्यवहार मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Share

सारण। पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस केंद्र में कार्यरत एक पुलिस ट्रेनिंग कॉन्स्टेबल द्वारा शराब के नशे में एक महिला परिचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस केंद्र में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में धुत होकर एक महिला परिचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल टाउन थाना प्रभारी को घटनास्थल पर जाकर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

एसएसपी के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को अभिरक्षा में लिया। जब आरोपी कर्मी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, तो उसके शराब के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि हुई। फिलहाल आरोपी कर्मी को पुलिस हिरासत में रखकर विधि सम्मत पूछताछ की जा रही है।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शराबबंदी कानून के उल्लंघन, अभद्रता और अनुशासनहीनता के आरोप में विभागीय नियमों के तहत विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728