बिहार के नवादा में बाइक और आटो रिक्शी की टक्कर में एक की मौत, दो की हालत गम्भीर

Share

नवादा। बिहार में नवादा जिले के रजौली बाईपास स्थित एनएच-20 के सर्विस लेन में तरवन्ना मोड के समीप सोमवार को एक टोटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें घायल सुदामा की मौत बाबा पूरी अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई।

अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि घायल लोगों की पहचान घसियाडीह गांव निवासी अजय दास के पुत्र सुदामा कुमार,रजौली निवासी कुलेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र सौरभ कुमार,जोगियामारन गांव निवासी बिनोद प्रसाद के पुत्र कृष्णा कुमार एवं मोहनरियातरी गांव निवासी चंदेश्वर यादव के पुत्र मन्नू कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सक ने कहा कि घायल सुदामा के सिर में गम्भीर चोटें आई थी,जिसके कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया था,जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज कर जरूरी सुई-दवाई दी गई थी। घायल मन्नू कुमार और कृष्णा कुमार की तबियत बिगड़ गई,जिसे डॉ. अभिप्राय चौधरी ने बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया है।

अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि होंडा शाइन बाइक संख्या बीआर27यू7061 पर चारों युवक सवार होकर सर्विस लाइन में रजौली की ओर आ रहा था। इसी बीच सामने से रॉन्ग साइड से आ रही बिना लाइट की एक अनियंत्रित टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर की आवाज इतना तेज था,कि आसपास के लोग चौंक गए और घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच टोटो चालक टोटो लेकर फरार हो गया।दुर्घटना के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है।डायल 112 की टीम एवं परिजनों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।इलाज के दौरान एक युवक की मौत की पुष्टि हुई है।मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031