बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट, तेज आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा

Share

पटना: बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने समस्तीपुर, सारण और वैशाली जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

सारण जिले में बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि अगले 2 से 3 घंटों के भीतर समस्तीपुर और वैशाली समेत आसपास के इलाकों में भी भीषण आंधी-तूफान, तेज बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन पर गंभीर असर पड़ सकता है।

सावधानी जरूरी:
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930