Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बच्ची की हत्या के विरोध में भाजपा ने किया हजारीबाग बंद, सड़कों पर उतरे लोग, चारों तरफ पसरा सन्नाटा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा नेेेता और कार्यकर्ता सहित अन्य लोग सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुटे हुए है। सोमवार को भाजपा के हजारीबाग बंद का व्यापक असर सुबह से ही दिख रहा है।

हजारीबाग के विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हालात ऐसे दिखे जैसे इलाके में लॉकडाउन लगा हो। सड़कों पर कम आवाजाही और बंद दुकानों ने माहौल की गंभीरता साफ दिखा दी।आंदोलनकारियों का गुस्सा सिर्फ बाजार बंद तक सीमित नहीं रहा। लोगों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड को सात माइल मोड़ के पास जाम कर दिया। सुबह करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक पूरी तरह बंद नजर आए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस विरोध को भाजपा का भी समर्थन मिला। पार्टी की ओर से हजारीबाग बंद का आह्वान किया गया था, जिसका असर साफ देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर बंद को सफल बनाया। कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।

विष्णुगढ़ के साथ-साथ झुमरा इलाके में भी बंद का असर साफ नजर आया। वहां भी दुकानों के शटर गिरे रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोग एकजुट होकर न्याय की मांग करते दिखे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930