जोधपुर — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचे और शहर के बहुप्रतीक्षित नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रिमोट से बटन दबाकर उद्घाटन किया।
‘उड़ान-2’ योजना का भी शुभारंभ
नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान-2’ का भी शुभारंभ किया, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
पचपदरा के लिए रवाना
एयरपोर्ट कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना स्टेशन से हेलिकॉप्टर द्वारा बालोतरा जिले के पचपदरा के लिए रवाना हो गए, जहां वे एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।
कई परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान को कई अहम परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इनमें पचपदरा रिफाइनरी के अलावा जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
विकास को मिलेगी रफ्तार
इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में बुनियादी ढांचे, परिवहन और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






