प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत

Share

प्रतापगढ़, 06 अगस्त । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मंडी के पास गुरुवार तड़के जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

भोर में अचानक गिरी मकान की छत

जानकारी के अनुसार, इलाके में रात से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब तीन बजे महुली मंडी के पास स्थित एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

छत गिरने से परिवार के कई सदस्य मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दो घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रशासन और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में परिवार का एक सदस्य अमन सुरक्षित बच गया।

मृतकों में दंपती समेत दो बच्चे शामिल

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव (55), बेटे नितिन (25), माधुरी (23), दो वर्षीय माधव और चार माह के मासूम बच्चे की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुआ मकान करीब 100 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुकी छत हादसे की वजह बनी।

प्रशासन ने लिया घटना का संज्ञान

घटना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से राहत और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930