नई दिल्ली, 10 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व के लिए प्रार्थना की।
झंडेवालान मंदिर में हुआ आयोजन
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने मां झंडेवाली के चरणों में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व के लिए विशेष पूजा की।
भाजपा नेताओं ने जताया विश्वास
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
जनसमर्थन लगातार मजबूत
नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का विश्वास और समर्थन निरंतर मजबूत होता जा रहा है। उनके नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले हैं।






