Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पश्चिमी सिंहभूम में सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, तकनीकी साक्ष्यों से दबोचे गए तीन आरोपी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम, 09 मई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। झींकपानी थाना कांड संख्या 16/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अप्रैल माह में वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक घर में घुस आए और दरवाजा बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और एसडीपीओ बहामन टूटी ने किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तीनों आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने डूगुद बुड़ीउली उर्फ कोंदा, सिदिऊ मुंडरी उर्फ कोंका और मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कुदापी मटकमहातू गांव के निवासी बताए गए हैं।

कपड़े भी बरामद

पुलिस ने पूछताछ के दौरान घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपितों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930