पलामू में फुफेरे भाई ने नाबालिग बहन की हत्या के बाद की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

Share

पलामू | 13 अप्रैल
झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी नाबालिग फुफेरी बहन की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

घर में मिला लड़की का शव, रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश

घटना बखारी रेलवे लाइन और पिपरडीह गांव की है। पुलिस को रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद हुआ, जबकि गांव स्थित उसके घर के कमरे में बेड पर लड़की का खून से लथपथ शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

दोनों की हुई पहचान

मृत युवक की पहचान पिपरडीह गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह (23) के रूप में हुई है, जबकि मृत लड़की की पहचान खुशबू कुमारी (16) के रूप में की गई है। खुशबू लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरामी गांव की रहने वाली थी।

एक सप्ताह पहले ही बुलाया था घर

जानकारी के अनुसार, बिट्टू और उसके परिवार ने खुशबू को एक सप्ताह पहले काम के लिए अपने घर बुलाया था। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी सोमवार सुबह मिली। युवक का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर बरामद हुआ।

प्रेम प्रसंग की आशंका

सदर थाना प्रभारी लाल जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने पहले लड़की की हत्या की और बाद में खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31