गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पलामू: फायरिंग में पूर्व मुखिया और चाय दुकानदार को लगी गोली

Share

पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला गैस गोदाम रोड में एक चाय दुकान पर गुरुवार सुबह 9 बजे तीन राउंड गोली चल गई। गोली पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद (45) के पीठ में लगी, जबकि एक चाय दुकानदार अजीत कुमार गुप्ता (52) के पैर में लगी। गोली लगने के बाद भी पूर्व मुखिया नवीन हमलावर युवक से भिड़ गए और पिस्टल छिनने की कोशिश की। हालांकि इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली लेकिन नवीन को भारी पड़ता देख हमलावर युवक मौके से भाग निकला। युवक की पहचान गोलू पासवान के रूप में हुई है घटनास्थल से सटकर उसका घर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। नवीन प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चाय दुकानदार का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद अजीत प्रसाद की चाय दुकान में बैठे हुए थे। अचानक गोलू पासवान वहां पहुंचा और पीछे से गोली चला दी। एक गोली नवीन प्रसाद के पीठ में लगी। हालांकि तुरंत नवीन प्रसाद ने गोलू पासवान का पिस्टल पकड़ लिया और छिनने का प्रयास किया। दोनों में छीना झपटी हुई। इस क्रम में पिस्तौल से दो राउंड और गोली चली एक गोली दुकानदार अजीत के पैर में लगी। नवीन को भारी पड़ता देख हमलावर गोलू पासवान मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद अजीत कुमार गुप्ता खतरे से बाहर हैं, जबकि नवीन प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए नवीन प्रसाद को रिम्स रांची रेफर कर दिया है। हालांकि उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के डॉ राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवीन की पत्नी सुषमा आहूजा नगर निगम में वार्ड 19 की निवर्तमान पार्षद है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी राजीव रंजन ने जानकारी दी की गोली चलाने वाले एक युवक गोलू पासवान की पहचान हुई है। घटनास्थल से कुछ खोखा भी मिला है। कारण जानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस टीम को छापामारी के लिए लगाया गया है। जल्द स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031