पटना में सियासी सरगर्मी, पहले वशिष्ठ नारायण से मुलाकात, फिर JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश; सियासी हलचल तेज

Share

पटना। बिहार की सियासत इन दिनों गर्मायी हुई है और इसी बीच जेडीयू अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। सोमवार को नीतीश कुमार पहले अपने पुराने और भरोसेमंद साथी वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे और इसके बाद सीधे जेडीयू कार्यालय पहुंच गए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कोई बड़ा राजनीतिक फैसला होने वाला है?

वशिष्ठ नारायण सिंह से की मुलाकात

नीतीश कुमार अचानक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई। उन्होंने वशिष्ठ नारायण सिंह के स्वास्थ्य का हाल जाना और करीब 10 मिनट तक वहां रहे। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पार्टी के भीतर उन्हें लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

संगठन में नहीं मिली कोई जिम्मेदारी

वशिष्ठ नारायण सिंह को इस बार उम्र और स्वास्थ्य कारणों से पार्टी संगठन में कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। हालांकि, वे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। वे लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

बेटे को मौका नहीं मिलने से बढ़ी चर्चा

हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में उनके बेटे सोनू सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी में सहमति नहीं बन सकी। इस मुद्दे को लेकर भी सियासी हलचल तेज हुई थी। वहीं, पूर्व सांसद आनंद मोहन की वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात के बाद यह मामला और गरमा गया था।

डैमेज कंट्रोल की कोशिश?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार की यह मुलाकात एक तरह से डैमेज कंट्रोल की कोशिश हो सकती है। वशिष्ठ नारायण सिंह लंबे समय से उनके करीबी और भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं और बड़े फैसलों में उनकी राय अहम मानी जाती रही है।

जेडीयू कार्यालय में भी दिखे एक्टिव

वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार जेडीयू के प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे। वहां उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और करीब 10 मिनट तक पार्टी दफ्तर में मौजूद रहे।

क्या आने वाला है बड़ा फैसला?

नीतीश कुमार की अचानक बढ़ी सक्रियता और लगातार बैठकों ने बिहार की राजनीति में नए कयासों को जन्म दे दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आने वाले दिनों में जेडीयू या राज्य की राजनीति में कोई बड़ा फैसला देखने को मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31